Gram Panchayat Haminpur Pilani Jhunjhunu

Haminpur

Gram Panchayat

Current Affairs December 2018

विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया :

दक्षिण मध्य रेलवे के जनरल मेनेजर विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन तथा भारत सरकार का पदेन प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंज़ूरी दी। विनोद कुमार यादव मौजूदा चेयरमैन अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे। विनोद कुमार यादव भारतीय रेलवे सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के 1980 बैच के अधिकारी हैं। विनोद कुमार यादव में भारतीय रेलवे में अपने करियर की शुरुआत 1982 में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के रूप में की थी। अपने कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न पदों पर रहे।

स्मृति मंधाना बनी ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2018 :

भारत की स्मृति मंधाना ने हाल ही में रकेल हेहो फ्लिंट अवार्ड (ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर) जीता। इसके अलावा उन्हें एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इस वर्ष एकदिवसीय क्रिकेट के 12 मैचों में 66.9 की औसत से 669 रन बनाये। महिला टी-ट्वेंटी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को पहुँचाने में भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।

सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया :

सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। सुधीर भार्गव 1979 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। उनके अलावा पूर्व आईएफएस अफसर यशवर्धन सिन्हा, पूर्व IRS अफसर वनज एन सरना, पूर्व आईएएस अफसर नीरज कुमार गुप्ता तथा पूर्व विधि सचिव सुरेश चन्द्र को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराज सुहेलदेव की स्मृति में जारी की स्टैम्प :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराज सुहेलदेव की स्मृति में एक स्टैम्प जारी की। उन्होंने महाराज सुहेलदेव को बहादुर योद्धा बताया, जो लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार उन सभी लोगों की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन्होंने भारत की रक्षा में योगदान दिया है।

जिका अलर्ट :

जिका मच्छर के कारण होने वाला एक रोग है, यह रोग जिका नामक वायरस के कारण होता है। पहली बार इस वायरस को 1947 में यूगांडा में बंदरों में पाया गया था। पांच वर्ष बाद यह वायरस इंसानों में पाया गया। अप्रैल 2015 में ब्राज़ील में जिका बड़े पैमाने पर फैला था।

 मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को “चैंपियंस ऑफ़ चेंज” पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया :

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “चैंपियंस ऑफ़ चेंज” पुरस्कार से सम्मानित किये, उन्हें यह पुरस्कार मणिपुर में परिवर्तन लाने के लिए किये गये उनके प्रयास के लिए दिया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित किये गये एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

 

Free Online Exam Practice Tests

 

 

Add comment