Sarswati Statue Establishment in Gram Panchayat Haminpur by village bhamasah's.

ग्राम पंचायत हमीनपुर के भामाशाहो के सहयोग से सरकारी विधयालय में सरसवती माता की मूर्ति की स्थापना की गयी |

ग्राम पंचायत हमीनपुर इस सराहनीय कार्य के लिए सभी भामाशाहो का आभार व्यक्त करता है और धनयवाद देता है |

ग्राम पंचायत हमीनपुर सभी भामाशाहो से यही आशा करता है की वे भविस्य में भी इसी तरह गांव के विकाश में अपना योगदान देते रहेंगे |

हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी अम्ब विमल मति दे।
अम्ब विमल मति दे॥
जग सिरमौर बनाएं भारत,
वह बल विक्रम दे। वह बल विक्रम दे॥
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
साहस शील हृदय में भर दे,
जीवन त्याग-तपोमर कर दे,संयम सत्य स्नेह का वर दे,
स्वाभिमान भर दे। स्वाभिमान भर दे॥1॥
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
लव, कुश, ध्रुव, प्रहलाद बनें हम
मानवता का त्रास हरें हम,
सीता, सावित्री, दुर्गा मां,फिर घर-घर भर दे। फिर घर-घर भर दे॥2॥
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥