Gram Panchayat Haminpur Pilani Jhunjhunu

Haminpur

Gram Panchayat

Haryana GK Rewari District

1. रेवाड़ी जिले की स्थापना कब की गई।
Ans. 1 नवंबर 1989 को 
 
2. रेवाड़ी जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans.1594 वर्ग किलोमीटर
 
3. रेवाड़ी जिले का मुख्यालय कौन सा है।
Ans. रेवाड़ी
 
4. रेवाड़ी में कितने उप-मंडल है।
Ans. रेवाड़ी व कोसली
 
5. रेवाड़ी जिले की तहसील में शामिल है। 
Ans. रेवाड़ी, बावल, कोसली, 
 
6. रेवाड़ी उप-तहसील शामिल है।
Ans. धारूहेड़ा, पाल्हावास
 
7. रेवाड़ी जिले में खंड है। 
Ans. रेवाड़ी, खोल स्थिति रेवाड़ी, जाटूसाना, बावल, नाहड़ साहिबी व डहीना
 
8. रेवाड़ी जिले में कौन सी नदी बहती है। 
Ans. साहिबी (रेवाड़ी के पूर्व भाग में बहती है।)
 
9. रेवाड़ी जिले की प्रमुख फसलें हैं। 
Ans. गेहूं चावल व अन्य फसलें जौ,चना,दाल व तिलहन
 
10. रेवाड़ी जिले के प्रमुख उद्योग धंधे हैं।
Ans. धातु उद्योग, दाल व तेल मीले।
 
11. रेवाड़ी जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन सा है। 
Ans. रेवाड़ी 
 
12. रेवाड़ी जिले की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है। 
Ans. 8,96,129 
 
13. रेवाड़ी जिले में कुल पुरुषों की जनसंख्या कितनी है। 2011 के अनुसार
Ans. 4,72,254
 
14. रेवाड़ी जिले में महिलाओं की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 4,23,875
 
15. रेवाड़ी जिले का जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 565 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
 
16. रेवाड़ी जिले का लिंगानुपात 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 898 महिलाएं (1000 पुरुषों पर)
 
17. हरियाणा का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है। 
Ans. रेवाड़ी(92.9%)
 
18. न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है। 
Ans. नूह (मेवात) 69.95%
 
19. रिवाड़ी जिले में महिला साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
 Ans. 70.5%
 
20. रेवाड़ी जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार है।
Ans. 17.1
 
21. रेवाड़ी जिले की नगरीय जनसंख्या 2001 के अनुसार है।
Ans. 25.92%
 
22. रेवाड़ी जिले के प्रमुख नगर कौन-कौन से हैं।
Ans. रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, रेवाड़ी (ग्रा)
 
23. रेवाड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से हैं।
Ans.जंगल बाब्लर
(धारूहेड़ा) सेण्डपाइपर घण्टेश्वर मन्दिर, हनुमान मदिर, रेड मस्जिद, बागवाला तालाब, राव तेजसिंह तालाब
 
24. तांबा पीतल बर्तन उद्योग कहां पर स्थित है।
Ans. रेवाड़ी
 
25. रेवाड़ी में अहीर (यादव) शासन की स्थापना गढ़वाली गांव के एक नंदराम अहीर ने किसके शासन काल मे की थी।
Ans. औरंगजेब
 
26. 1754 ई० में हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक आदि क्षेत्रों पर कब्जा किया था
Ans. मराठों ने।
 
27. रेवाड़ी का प्राचीन नाम क्या है। 
Ans. रेवावाड़ी
 
28. 1857 की क्रांति (रेवाड़ी से) में दो अहीर भाई भी सम्मिलित थे। 
Ans. राव तुलाराम और गोपाल देव
 
29. हरियाणा के दक्षिण भाग (अरावली की श्रेणियों) में विद्यमान जिले हैं।
Ans. फरीदाबाद, गुड़गांव, रिवाड़ी, महेंद्रगढ़
 
30. हल्की मिट्टी स्थानीय लोग इसे (रोशनी मिट्टी) के नाम से भी जानते हैं। यह किन जिलों में पाई जाती है। 
Ans. भिवानी गुड़गांव झज्जर रेवाड़ी हिसार आदि
 
31. उष्णकटिबंधीय शुष्क वन पाए जाते हैं।
Ans. महेंद्रगढ, रेवाड़ी, भिवानी, कैथल, हिसार, यमुनानगर, गुड़गांव
 
32. उष्णकटिबंधीय शुष्क वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष है। 
Ans. आम, जामुन, नीम, सिरस, पीपल, बड़, शीशम, बेरी, आक, कैर, कीकर, सरकंडा, पीलू
 
33. रेवाड़ी में भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत वन है। 
Ans. 3.04% (2011 के अनुसार)
 
34. नहार वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। 
Ans. रेवाड़ी (1987)
 
35. राव तुलाराम की मृत्यु 1863 में कहां पर हुई थी 
Ans. काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) 23 Sep
 
40. रेवाड़ी में कुल प्रति वर्ग किलोमीटर वन है। 
Ans. 53 वर्ग किमी
 
41. बावल (रेवाड़ी) तथा साहा (अंबाला) में स्थापना की गई है। 
Ans. विकास केन्द्रों की.
 
42. आयातको व निर्यातको को सुविधा हेतु रेवाड़ी में 14 करोड़ की लागत से एक डिपो स्थापित किया गया है। 
Ans.  इनलैण्ड कंटेनर डिपो
 
43. पीतल के बर्तन, चमड़े के जूते, टाइल, स्‍लेट, हस्तशिल्प हीरो मोटरसाइकिल आदि औद्योगिक इकाइयां काम करती हैं।
Ans. रेवाड़ी
 
44. तांबा पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है।
Ans. रेवाड़ी
 
45. रेवाड़ी(दिल्ली-मुंबई) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कितनी पर पड़ता है।
Ans. NH-8
 
46. रेवाड़ी जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है 
Ans. 1029
 
47. हरियाणा का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा है। 
Ans. रेवाड़ी
 
48. वर्ष 1928 में रेवाड़ी से पंडित परहलाद शर्मा ने कौन सा समाचार पत्र निकाला था।
Ans. ज्योतिष
 
49. 2012-13 में दो नए पाली क्लिनिक स्थापित किए गए हैं। 
Ans. रेवाड़ी व गुड़गांव
 
50. 18 वीं सदी में रेवाड़ी में किसकी छत्रछाया में चित्रकला को प्रोत्साहन मिला। 
Ans. रावों
 
51. कल्लन खान ख्याल गायक का संबंध किस जिले से है। 
Ans. गुडियाड़ी (रेवाड़ी)

Comments (1) -

  • Bahadur singh

    12/1/2019 11:21:42 PM | Reply

    Rajasthan paper questions

Add comment