Gram Panchayat Haminpur Pilani Jhunjhunu

Haminpur

Gram Panchayat

Purohito ka Baas

पुरोहितो का बास गाँव ग्राम पंचायत हमीनपुर के दक्षिण - पूर्वी दिशा में स्थित है | इसकी आबादी लगभग 100 परिवारों की है और सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं | गाँव का मुख्य आय स्त्रोत कृषि और पशु पालन है | कुछ परिवार लघु उद्योग पर निर्भर हैं | पुरोहितो का बास गाँव में सिंचाई का अच्छा प्रबंध है | टूबवैल और कुओं द्वारा सिंचाई होती है |

भारतवर्ष प्रधानतः गांवों का देश है। यहाँ की दो-तिहाई से अधिक जनसँख्या गांवों में रहती है। आधे से अधिक लोगों का जीवन खेती पर निर्भर है। इसलिए गांवों के विकास के बिना देश का विकास किया जा सकता है, ऐसा सोंचा भी नहीं जा सकता।

गाँव का मुख्य आय स्त्रोत कृषि और पशु पालन है। कुछ परिवार लघु उद्योग पर निर्भर हैं। मेरे गाँव में सिंचाई का अच्छा प्रबंध है।

गेंहू, चना, सरसों यंहा की उपज है | गाँव के प्रबंध के लिए पंच है | भिन्न-भिन्न समितियां बनाई गई हैं | सफाई समिति गलियों की सफाई का प्रबंध करती हैं | शिक्षा समिति गाँव में शिक्षा का प्रबंध करती है | ग्राम की आय के अनेक साधन है |

यंहा की सारी गलियाँ पक्की है | यंहा बिजली की अच्छी व्यवस्था है | गाँव में डिस्पेंसरी भी है | यंहा प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र भी चल रहा है | यह गाँव सही मायनों में एक आदर्श गाँव है |