Gram Panchayat Haminpur Pilani Jhunjhunu

Haminpur

Gram Panchayat

Rajasthan Government 4th Anniversary in Jhunjhunu

13 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं सरकार के 4 साल, पहली बार झुंझुनूं में मनाएंगे वर्षगांठ का जश्न, वीरांगनाओं और गौरव सेनानियों का करेंगे सम्मान |

सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर 13 दिसंबर को झुंझुनूं में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गणेश कॉलोनी में पदाधिकारियों की बैठक हुई। चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा, पिलानी पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, विद्या विहार पालिका उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रताप गौड़, दीपक शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, अनिल डाडा, नवीन रूंगटा, सुमित्रा कुमावत, रघुवीर मीणा, सत्यवीर राठौड़, अनिल माटोलिया, जयेंद्र सिंह, किशोरीलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

नगरपालिका चौक स्थित महाजन पंचायत भवन में शनिवार शाम मंडावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के झुंझुनूं आगमन पर कार्यक्रम में एक लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए झुंझुनूं में प्रवेश के 12 रास्तों पर 12 बूथ बनाए जाएंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, जिला उप प्रमुख बनवारीलाल सैनी, अलसीसर प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, सीताराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रुस्तम, चंद्रपाल सिंह पाटोदा, पूर्व प्रधान विमला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय जांगिड़, जिला मंत्री संदीप शर्मा ने शिरकत की। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राधेश्याम धाभाई ने की। ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र ठेकेदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र राठी, उपाध्यक्ष सलाम, दीपक खांडल, सत्यनारायण शर्मा, मुजीबुर्रहमान, विकास देवड़ा, मनोनीत पार्षद शीशपाल यादव, बाबूलाल सैनी, उपाध्यक्ष सलामू रंगरेज, मीडिया प्रभारी कैलाश चोपदार, दीपक सैनी, प्रवक्ता गोविंद गहलोत, पार्षद नवाब खत्री, हमीरी सरपंच सरोज झाझडिया, कंकडेऊ सरपंच अनिल मीणा, बिरमी सरपंच किरोड़ी, कोदेसर सरपंच सुरेश, पाटोदा सरपंच मनोज महला, हंसासर सरपंच आरती बाबल, कालियासर सरपंच दयासिंह, बाडेट सरपंच धर्मपाल, जाबासर सरपंच फरजाना बानो, अलसीसर सरपंच इनायत खान, गोखरी सरपंच मोनीलाल, कुल्हरियों की ढाणी के सोहन सिंह, झड़ावु सरपंच पूनम शर्मा, चूड़ी सरपंच अशोक सिंह, भूदा का बास सरपंच ललिता, गांगियासर सरपंच गोपाल, निराधनु सरपंच मनीषा, ढ़ीलसर सरपंच अमरचंद, भीमसर सरपंच सुनीता, पूर्व उप प्रधान विनोद पुजारी, पंचायत समिति सदस्य पूर्णमल, सोनासर पंचायत समिति सदस्य मुकेश, बिरमी के भवानी सिंह, बिरमी सुभाष विवेक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर शनिवार दोपहर चिड़ावा पहुंचे। उन्होंने सूरजगढ़ बाइपास रोड स्थित विधायक सुंदरलाल के निवास पर पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को 13 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अधिकाधिक संख्या में लोगों के साथ झुंझुनूं पहुंचने के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत प्रधान कैलाश मेघवाल ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला महामंत्री राजेश बाबल, पिलानी चेयरमैन विजय हलवाई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा नगराध्यक्ष अनूप भगेरिया, महामंत्री राकेश सर्राफ, रविकांत शर्मा, पिलानी मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा, ओजटू सरपंच शीशराम डांगी, दिलीप स्वामी लाडूंदा, उप सरपंच अमरसिंह तंवर, पूर्व पार्षद भाजयुमो नगराध्यक्ष अमित मरोलिया, महेंद्र मोदी, नरेंद्र पूनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम रंगरेज, सतपाल जांगिड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कस्बे के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्र से 21 हजार लोगों को झुंझुनूं ले जाने के लिए बसों की सूची बनाई जा रही है। ब्लॉक के पांच��ं मंडलों के अध्यक्ष महेंद्र स्वामी, एडवोकेट जतनकिशोर सैनी, अमरसिंह धीवा, पप्पू गुर्जर, गीदाराम सैनी, रोहिताश खेदड़, उदयवीर यादव, धर्मवीर सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। 

Add comment