First Government Teacher of Gram Panchayat Haminpur Statue Establishment Program 9. May 2018 Admin Gallery (0) जीवन की आधारशिला होती गुरु के हाथों में, उनके वचनों को अपनालो राज़ है उनकी बातों में | माता, पिता और गुरु ही सच्चे मित्र होते हैं, इनका आदर जो न करते वो जीवन बाज़ी खोते हैं | गलती पर शिक्षक जब मारे बुरा कभी न मानो, वो चाहे तुम बनो मेधावी बस अच्छा बनने की ठानो | शिक्षक हमेशा यही सिखाते मेहनत से हर एक काम करो, मुश्किल कुछ भी नहीं दुनिया में पढ़ लिख कर सबका नाम करो | चाहे जिस मुकाम पर जाओ पहुँच अपने शिक्षक को न जाना भूल, बनेगी इनसे ही किस्मत की रेखा बस बनकर रहना चरणों की धूल | "दीप" नमन है ऐसे शिक्षक को भाग्य हमारा जिन्होंने संवारा, उनकी बदौलत हैं आज कुछ हम और हम जी रहे जीवन न्यारा |