Gram Panchayat Haminpur Pilani Jhunjhunu

Haminpur

Gram Panchayat

Current Affairs September 2018

1. महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे की एक अदालत ने पुलिस को जून में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए कितने दिनों का अतिरिक्त समय दिया है?
a. 90
b. 50
c. 40
d. 75

उत्तर: a. 90
विवरण: महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे की एक अदालत ने पुलिस को जून में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है.


2. निम्न में से किस देश ने अधिकारियों को सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की निगरानी करने का अधिकार दिया है?
a. भारत
b. मिस्र
c. नेपाल
d. चीन

उत्तर: b. मिस्र
विवरण: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इंटरनेट पर शिकंजा कसने के लक्ष्य से एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है जिसके तहत अधिकारी सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों पर नजर रख सकेंगे.

 

3. किस देश में चौथी अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस (आईएवीसी) आयोजित की गई थी?
a. भारत
b. नेपाल
c. जापान
d. नीदरलैंड

उत्तर: d. नीदरलैंड
विवरण: आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक ने 1 सितम्बर 2018 को नीदरलैंड में चौथे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कॉग्रेस का उद्घाटन किया.

 

4. निम्न में से किसने विश्व युवा मुक्केबाजी में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
a. साक्षी चौधरी
b. कविता चहल
c. अनामिका हुड्डा
d. प्रीति ढांडा

उत्तर: a. साक्षी चौधरी
विवरण: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में संपन्न विश्व युवा मुक्केबाजी में साक्षी चौधरी ने 57-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. साक्षी के अलावा अनामिका (51 किलोग्राम भारवर्ग) और मनीषा (64 किलोग्राम भारवर्ग) को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा है.

 

5. वोडाफोन इंडिया को किस भारतीय दूरसंचार कंपनी के साथ विलय कर दिया गया?
a. यूनिनॉर
b. आइडिया
c. एयरटेल
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: b. आइडिया
विवरण: वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर का विलय 31 अगस्त 2018 को पूरा हो गया. आइडिया और वोडाफोन के विलय के बाद 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ ये देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है.

 

6. किस देश ने भारत के स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 120 मिलियन यूरो (990 करोड़ रुपये) के सॉफ्ट लोन की घोषणा की है?
a. नेपाल
b. चीन
c. जर्मनी
d. पाकिस्तान

उत्तर: c. जर्मनी
विवरण: जर्मनी ने भारत के स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 120 मिलियन यूरो (990 करोड़ रुपये) के सॉफ्ट लोन की घोषणा की है. इसका उद्देश्य बिना उपचार किये हुए अपशिष्ट जल के प्रवाह को गंगा नदी में कम करना है.

 

7. 18वें एशियाई खेलों की समाप्ति पर पदक तालिका में भारत कौन से स्थान पर रहा?
a. छठे
b. सातवें
c. आठवें
d. नौवें

उत्तर: c. आठवें
विवरण: 18वें एशियाई खेलों के समापन होने तक भारत ने कुल 69 मेडल हासिल किये जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं और पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा.

 

8. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा शहर वर्ष 2030 तक 40 प्रतिशत समुद्र में जलमग्न हो सकता है?
a. केरल
b. सुमात्रा
c. बैंकॉक
d. बाली

उत्तर: c. बैंकॉक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा जारी जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक बैंकॉक का 40% हिस्सा समुद्र में समा सकता है.

 

9. विधि आयोग द्वारा हाल ही में जारी सिफारिश के अनुसार पुरुषों की शादी की आयु कितना करने के लिए कहा गया है?
a. 25 वर्ष
b. 22 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. 18 वर्ष

उत्तर: d. 18 वर्ष
विवरण: विधि आयोग ने सुझाव दिया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र समान (18 वर्ष) होनी चाहिए.

 

10. निम्नलिखित में से किस स्थान पर अलकनंदा क्रूज़ सेवा आरंभ की गई?
a. वाराणसी
b. मुंबई
c. चित्रकूट
d. व्यास

उत्तर: a. वाराणसी
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 02 सितंबर 2018 को वाराणसी में अलकनंदा क्रूज़ सेवा का उद्घाटन किया.

 

Add comment